‘मुंबई हमले को पाकिस्तानी आतंकवादियों ने अंजाम दिया’

नई दिल्ली, 6 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार महमूद अली दुर्रानी ने सोमवार को स्वीकार किया कि मुंबई में साल 2008 में हुए आतंकवादी हमले को उनके देश में स्थित आतंकवादी संगठन ने अंजाम दिया था।

यह पहली बार है जब पाकिस्तान के किसी उच्च स्तरीय अधिकारी ने मुंबई हमलों में अपने देश में स्थित आतंकवादियों की भूमिका को स्वीकार किया है। यह भारत के इस रुख की पुष्टि करता है कि नौ साल पहले हुए इस हमले को लश्कर-ए-तैयबा ने अंजाम दिया था।

दुर्रानी ने यहां 19वें एशियाई सुरक्षा सम्मेलन में कहा, “मुझे यह बात स्वीकार करते हुए ग्लानि हो रही है कि पाकिस्तान के एक आतंकवादी संगठन ने 26/11 के मुंबई हमले को अंजाम दिया।”

26 नवंबर, 2008 को 10 पाकिस्तानी आतंकवादियों के मुंबई में दाखिल होने और कत्लेआम मचाने के वक्त दुर्रानी पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार थे। हमले में 166 लोगों की जान चली गई थी। मरने वालों में कई विदेशी नागरिक भी थे।

19वें एशियाई सुरक्षा सम्मेलन का आयोजन इंस्टीट्यूट ऑफ डिफेंस स्टडीज एंड एनालिसिस में किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493