नई दिल्ली, 1 मई (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को हर्षवर्धन सकपाल और वर्षा गायकवाड़ को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की मध्यप्रदेश सचिव नियुक्त किया। राज्य में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है।
कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत ने एक बयान में कहा कि सकपाल और वर्षा गायकवाड़ को उनकी गुजरात की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी गुजरात में उनके द्वारा की गई कठिन मेहनत और उनके योगदान की सराहना करती है।
राहुल ने सुधांशु त्रिपाठी को गुजरात के लिए एआईसीसी का सचिव नियुक्त किया है।
dharmpath.com dharmpath