चेन ने कहा कि बैंक का संचालन शुरू करने की सभी जरूरी अनिवार्यताएं दिसंबर अंत तक पूरी कर ली जाएंगी।
चेन ने कहा कि समझौते के मुताबिक एआईआईबी को परिचालन शुरू करने की अर्हता तभी मिलेगी, जब कम से कम 10 देशों की संसद इसके परिचालन ढांचे को मंजूरी दे दे और उनकी हिस्सेदारी कम से कम 50 फीसदी हो।
चेन ने बताया कि अब तक 12 देशों की संसद ने परिचालन ढांचे को मंजूरी दे दी है, लेकिन उनकी कुल हिस्सेदारी 50 फीसदी से कम है। बैंक में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाले भारत और रूस की संसदों से इसे मध्य दिसंबर तक मंजूरी मिल सकती है।
चीन की संसद ने नवंबर के शुरू में एआईआईबी के परिचालन ढांचे को मंजूरी दे दी थी।
बैंक संपूर्ण एशिया में अवसंरचना निर्माण गतिविधियों को वित्तीय सहायता देगा।
100 अरब डॉलर की अधिकृत पूंजी के साथ एआईआईबी ऊर्जा, परिवहन, शहरी निर्माण और ढुलाई, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा जैसे क्षेत्रों में निवेश करेगा।
dharmpath.com dharmpath