ब्लैक होल के अध्ययन के लिए सैटेलाइट छोड़ेगा जापान

मध्य जापान के आइकी प्रांत में स्थित मित्सुबिशी हैवी इंडस्ट्रीज लिमिटेड के तोबिशिमा संयंत्र में इस 53 मीटर लंबे रॉकेट को निर्मित किया गया।

इस रॉकेट के जरिए अगले सप्ताह कागोशिमा स्थित तानेगशिमा अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किया जाएगा, जिसके लिए इसे यथाशीघ्र अतंरिक्ष केंद्र ले जाया जाएगा।

जापान की अंतरिक्ष एजेंसी ‘जेएएक्सए’ द्वारा विकसित सैटेलाइट को इसी रॉकेट के जरिए प्रक्षेपण किया जाना है और यह सैटेलाइट अगले वर्ष की पहली तिमाही से ब्लैक होल और अन्य खगोलीय घटनाओं का अध्ययन शुरू कर देगा।

इससे पहले इसी क्रम में 29वां रॉकेट एच-2ए प्रक्षेपण यान को पिछले सप्ताह ही प्रक्षेपित किया गया और इसके साथ ही जापान के इस मुख्य प्रक्षेपण यान की सफलता का प्रतिशत 96.6 हो गया। जापान में विकसित एच-2ए श्रृंखला का पहला विशाल प्रक्षेपण यान 2001 में प्रक्षेपित किया गया था।

मित्शुबिशी हैवी इंडस्ट्रीज के वरिष्ठ तकनीशियन कोकी निमूरा ने कहा, “इस प्रक्षेपण यान की विश्वसनीयता काफी अधिक है, जो अंतर्राष्ट्रीय मानकों के आधार पर भी सही है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493