मध्य प्रदेश : कटनी-चोपन यात्री रेलगाड़ी के 4 डिब्बे पटरी से उतरे, 6 घायल

कटनी, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में पश्चिम-मध्य रेलवे के कटनी-सिंगरौली रेल खंड पर शनिवार देर रात कटनी से चोपन जाने वाले गाड़ी संख्या 51675 के चार डिब्बे पटरी से उतर गए, जिसमें छह लोगों के घायल होने की खबर है।

राहत और बचाव कार्य के साथ रेल मार्ग को दुरुस्त करने का अभियान जारी है।

डब्ल्यूसीआर की मुख्य जनसंपर्क अधिकारी गुंजन गुप्ता ने आईएएनएस को बताया, “शनिवार रात को 10.20 बजे कटनी से चोपन जाने वाली यात्री रेलगाड़ी पिपरिया और समना स्टेशन के बीच अचानक बेपटरी हो गई। चार डिब्बे पटरी से उतर गए। हालांकि, किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। रेल मार्ग को दुरुस्त किया जा रहा है।”

यात्रियों के अनुसार, छह लोगों को चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए कटनी अस्पताल ले जाया गया।

यह हादसा उस समय हुआ, जब अधिकांश यात्री जागे हुए थे। अगर हादसा देर रात होता तो अधिक लोगों को चोटें आ सकती थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493