मध्य प्रदेश में अगले 24 घंटे में होगी मानसून की एंट्री

भोपाल- मध्य प्रदेश में अगले 24 घंटे के भीतर मानसून के प्रवेश की संभावना जताई जा रही है। इससे पहले प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी और बारिश का सिलसिला बना रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को नरसिंहपुर और डिंडौरी जिलों में भारी बारिश हो सकती है, जहां ढाई से सवा चार इंच तक पानी गिरने का अनुमान है। इसके अलावा भोपाल, इंदौर समेत अधिकांश जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।

रविवार देर रात पांढुर्णा की सौसर तहसील के खैरीमीरा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से छह मवेशियों की मौत हो गई। यह हादसा ग्रामीणों के खेतों में हुआ, जहां रोज की तरह मवेशियों को बांधा गया था। बिजली गिरने से सभी मवेशियों की चमड़ी झुलस गई।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493