मध्य प्रदेश में उमसभरा मौसम

भोपाल, 13 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में बुधवार सुबह बादल छाए रहे और मौसम उमसभरा रहा। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है ।

राज्य में पिछले कई दिनों से जारी मौसम में बदलाव के कारण तामपान में उतार-चढ़ाव का क्रम बना हुआ है। बीते 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हुई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 26़ 2 डिग्री, इंदौर का 24़ 6 डिग्री, ग्वालियर का 24 डिग्री और जबलपुर का 26़ 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इससे पहले, मंगलवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 41़ 3 डिग्री, इंदौर का 40़ 6 डिग्री, ग्वालियर का 40़ 9 डिग्री और जबलपुर का 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493