भोपाल, 13 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर लोग सोमवार सुबह उमस व तेज धूप से बेहाल दिखे। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान बौछारें पड़ने और लू का असर बने रहने की संभावना जताई है।
बीते दिनों पड़ी बौछारों ने उमस बढ़ा दी है, जो परेशान कर रही है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में हवाओं की बीच बौछारें पड़ सकती हैं। रीवा, छतरपुर(खजुराहो) व दमोह जिलों में लू का प्रकेाप जारी रहेगा।
राजधानी भोपाल में सोमवार को न्यूनतम तापमान 29 डिग्री, इंदौर में 26.4 डिग्री, ग्वालियर में 24.6 डिग्री और जबलपुर में 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं एक दिन पहले रविवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री, इंदौर में 38.5 डिग्री, ग्वालियर में 41.6 डिग्री और जबलपुर में 40.़5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath