मध्य प्रदेश में खिली धूप, ठंड से राहत

भोपाल, 5 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में मंगलवार की सुबह बीते दिनों के मुकाबले कम ठंडी रही।

राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। हवाओं के रुख में आ रहे बदलाव के कारण तापमान में उछाल आया है। वहीं, मौसम साफ होने से खिली धूप ने ठंड से राहत दिलाई है, हवाओं का दौर भी कमजोर पड़ा है।

राज्य में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

राज्य के तापमान में बदलाव आया है। मंगलवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 17़ 2 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 11़ 9 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 12़ 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, सोमवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 30़ 2 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 29.2 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 23.2 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 30़ 5 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493