मध्य प्रदेश में छाए बादल

भोपाल, 12 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में शुक्रवार की सुबह से बादल छाने व तेज हवाओं के चलने से मौसम राहत भरा है। वहीं मानसूनी बारिश का दौर कमजोर पड़ने से तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है।

राज्य के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार की सुबह से बादल छाए हुए हैं, साथ ही तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे उमस का असर कम है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ ही स्थानों पर बूंदाबांदी हुई, वहीं बाकी स्थानों पर मौसम साफ होने से उमस का प्रभाव बना रहा।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में राज्य में बारिश हो सकती है। उमस का असर कम रहेगा, लेकिन तापमान में बढ़ोत्तरी हो सकती है।

शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 24़ 4 डिग्री, ग्वालियर का 27़ 6 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 26़ 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 32़ 9 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 32़ 5 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 34़ 5 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 33़ 8 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493