मध्य प्रदेश में जबर्दस्त उमस

भोपाल, 24 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में सोमवार सुबह जबर्दस्त उमस रही। हल्की बदली छाई थी। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना जताई है।

राज्य में बीते 24 घंटों के दौरान रीवा, शहडोल, जबलपुर, होशंगाबाद और चंबल संभाग में कुछ स्थानों पर कहीं-कहीं बारिश दर्ज की गई। पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों के दौरान सागर संभाग के अलावा इंदौर, उज्जैन, धार, शिवपुर, अशोकनगर, होशंगाबाद, बैतूल, रायसेन आदि जगहों में बौछारें पड़ने का अनुमान जताया है।

मध्य प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ने से तापमान में उछाल आया है। राजधानी भोपाल में सोमवार को न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री, इंदौर में 21.2 डिग्री, ग्वालियर में 25.8 डिग्री और जबलपुर में 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं एक दिन पहले यानी रविवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री, इंदौर में 29.7 डिग्री, ग्वालियर में 34.2 डिग्री और जबलपुर में 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493