मध्य प्रदेश में तेज धूप, उमस बढ़ी

भोपाल, 30 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों में रविवार को आसमान पर हल्की बदली के छाने से उमस बढ़ गई है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में कई स्थानों पर भारी बारिश की उम्मीद जताई है।

राज्य में बीते दो दिनों से कई स्थानों पर हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई लेकिन रविवार को तेज धूप से उमस का असर बढ़ गया है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में बालाघाट, सिवनी, जबलपुर, शाजापुर, टीकमगढ़ आदि स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है।

राजधानी भोपाल में शनिवार को अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 29.5 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 36.4 और जबलपुर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, रविवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 22 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 27.6 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493