भोपाल, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के ज्यादातर हिस्सों में गुरुवार सुबह चटख धूप है। बुधवार शाम कुछ इलाकों में हुई बूंदाबांदी की वजह से हवाओं में ठंडक महसूस की गई। मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिनों में बारिश होने की संभावना जताई है।
राज्य के मौसम में बदलाव का क्रम लगातार जारी है। राजधानी में बुधवार शाम कहीं-कहीं बूंदाबांदी हुई थी। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 24 घंटों के दौरान हवाएं चलने और बारिश होने के आसार हैं।
भोपाल में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री, इंदौर में 21 डिग्री, ग्वालियर में 17.5 डिग्री और जबलपुर में 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, बुधवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री, इंदौर में 36.2 डिग्री, ग्वालियर में 35 डिग्री और जबलपुर में 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath