भोपाल, 5 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य इलाकों में मंगलवार सुबह चटख धूप निकली हुई है। सुबह से गर्म हवा चल रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान कुछ हिस्सों में फुहारें पड़ने की संभावना जताई है।
राज्य में धूप झुलसाने वाली होने लगी है। सुबह में ही हवाएं गर्म महसूस होने लगी हैं। मध्य प्रदेश मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान जबलुपर, शहडोल संभागों में कुछ जगहों पर बौछारें पड़ सकती हैं।
राजधानी भोपाल में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री, इंदौर में 25.4 डिग्री, ग्वालियर में 24.4 डिग्री और जबलपुर में 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भोपाल में सोमवार को अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री, इंदौर में 40.9 डिग्री, ग्वालियर में 42.4 डिग्री और जबलपुर में 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath