भोपाल, 7 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर मंगलवार सुबह तेज धूप रही और गर्मी का असर बना रहा। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान बौछारें पड़ने व लू चलने की संभावना जताई है।
बीते 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर पड़ी बौछारों ने उमस और बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 24 घंटों के दौरान बौछारें पड़ने व लू चलने के आसार हैं।
राज्य के तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। राजधानी भोपाल में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री, इंदौर में 27 डिग्री, ग्वालियर में 29.5 डिग्री और जबलपुर में 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं एक दिन पहले सोमवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री, इंदौर में 44 डिग्री, ग्वालियर में 44.4 डिग्री और जबलपुर में 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath