मध्य प्रदेश में धूप और उमस

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य िंहस्सों में रविवार सुबह गर्मी और उमस रही। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।

राज्य में रविवार को मौसम साफ है। धूप झुलसाने वाली है। कहीं कहीं बादलों की आवाजाही बनी हुई है। उमस अपना असर दिखा रही है। मौसम विभाग के अनु़सार, अगले 24 घंटों के दौरान बौछारें पड़ सकती हैं। राजधानी भोपाल में रविवार को न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री, इंदौर में 23 डिग्री, ग्वालियर में 26 डिग्री और जबलपुर में 27.2 डिगी सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य में बारिश का दौर थमने से गर्मी व तापमान बढ़ गया है। भोपाल में शनिवार को अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री, इंदौर में 34.2 डिग्री, ग्वालियर में 41.4 डिग्री और जबलपुर में 39़1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493