Friday , 3 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » भारत » मध्य प्रदेश में बदली, बारिश के आसार

मध्य प्रदेश में बदली, बारिश के आसार

भोपाल, 26 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में सक्रिय मानसून ने लगभग सभी जिलों को गर्मी से राहत दिलाई है। राज्य में शुक्रवार सुबह राजधानी भोपाल सहित कई क्षेत्रों में बादलों का डेरा देखा गया, जिससे सुबह सुहावनी रही। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान बारिश का अनुमान जताया है।

राज्य में शुक्रवार सुबह सुहावनी रही। बदली छाए होने से हवाओं में ठंडक बनी हुई है। उमस कम हो गई है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान तेज हवाओं के साथ सामान्य से भारी बारिश के आसार हैं।

राजधानी भोपाल में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री, इंदौर में 21.6 डिग्री, ग्वालियर में 25.7 डिग्री और जबलपुर में 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भोपाल में गुरुवार को अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री, इंदौर में 29.8 डिग्री, ग्वालियर में 37.4 डिग्री और जबलपुर में 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मध्य प्रदेश में बदली, बारिश के आसार Reviewed by on . भोपाल, 26 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में सक्रिय मानसून ने लगभग सभी जिलों को गर्मी से राहत दिलाई है। राज्य में शुक्रवार सुबह राजधानी भोपाल सहित कई क्षेत्रों में भोपाल, 26 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में सक्रिय मानसून ने लगभग सभी जिलों को गर्मी से राहत दिलाई है। राज्य में शुक्रवार सुबह राजधानी भोपाल सहित कई क्षेत्रों में Rating:
scroll to top