मध्य प्रदेश में बदली, हवाएं ठंडी

भोपाल, 29 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य जगहों पर रविवार सुबह बदली एवं हवाओं का रुख रहा। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी की संभावना जताई है।

राज्य के अधिकांश हिस्सों में रविवार सुबह बदली छाई रही। हवाओं में ठंडक घुली हुई थी। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में उत्तर की ओर से आ रही हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। साथ ही अरब सागर की ओर से आने वाली नमी के चलते बादल छाए हुए हैं। बीते 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर बूंदाबांदी की संभावना जताई है।

राजधानी भोपाल में रविवार को न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री, इंदौर में 16 डिग्री, ग्वालियर में 12.1 डिग्री और जबलपुर में 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, शनिवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री, इंदौर में 23.5 डिग्री, ग्वालियर में 24.1 डिग्री और जबलपुर में 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493