भोपाल-मध्यप्रदेश में मानसून सक्रिय होने के साथ ही तेज बारिश, आंधी और आकाशीय बिजली का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को अलग-अलग जिलों में बिजली गिरने और उफनाई नदी में बहने की घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि, कई अन्य घायल हो गए। हरदा और खरगोन में आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की जान चली गई। वहीं, बैतूल के चिचोली क्षेत्र में उफनाई चंपा नदी पार करते समय बाइक सवार दो युवक बह गए। इनके शव मंगलवार सुबह बरामद किए गए। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए प्रदेश के 50 जिलों में बारिश और कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
dharmpath.com dharmpath