नई दिल्ली-कमर्शियल सिलेंडर के दामों में 183 रुपये की भारी-भरकम कटौती के बाद आम लोगों को बुधवार (एक जुलाई) को एक और राहत मिली है. नायरा एनर्जी ने पेट्रोल की कीमत में 5 और डीजल की कीमत में 3 रुपये प्रति लीटर की कटौती की है. बता दें कि नायरा फ्यूल रिटेलर कंपनी है. कंपनी की ओर से दामों में की गई कटौती के बाद दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर. मुंबई में 111.21 रुपये, बेंगलुरु में 111.68 रुपये, कोलकाता में 113.51 और चेन्नई में 107.76 रुपये प्रति लीटर मिलेगा.
dharmpath.com dharmpath