उज्जैन-बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है. इस बार वजह कोई फिल्म, राजनीति या पब्लिक इवेंट नहीं, बल्कि उनकी धार्मिक यात्रा है. दोनों मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन किए और पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया. मंगलवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट की, जिसमें वह अपने पति और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के साथ मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित प्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के दर्शन करती दिख रही हैं.
dharmpath.com dharmpath