मध्य प्रदेश में बूंदाबांदी के आसार

भोपाल, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर गुरुवार सुबह मौसम साफ रहा। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर बादल छाने के साथ ही पूर्वी हिस्से में कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है।

राज्य में गुरुवार को आसमान एकदम साफ रहा, जिससे धूप की तल्खी महसूस हुई। उमस का असर बना हुआ है। अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री ऊपर चल रहा है। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में बादल छाने और पूर्वी हिस्से में बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।

मध्य प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। राजधानी भोपाल में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री, इंदौर में 19.9 डिग्री, ग्वालियर में 22.6 डिग्री और जबलपुर में 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं एक दिन पहले बुधवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री, इंदौर में 35.6 डिग्री, ग्वालियर में 37.9 डिग्री और जबलपुर में 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493