मध्य प्रदेश में बौछारें पड़ने की संभावना

भोपाल, 26 मई (आईएएनएस)। हरियाणा में ऊपरी हवाओं का चक्रवात बनने से मंगलवार सुबह मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में हल्की बदली छाई है। उमस बढ़ गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान लू चलने और बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।

राज्य में मंगलवार को मौसम अपेक्षाकृत कुछ राहत भरा है। बदली छाए होने से धूप का कहर कुछ कम है। मौसम विभाग के अनुसार, मौसम में यह बदलाव हरियाणा में ऊपरी हवाओं का चक्रवात बनने से आया है। आगामी 24 घंटों के दौरान चंबल, सागर, रीवा, शहडोल संभाग और ग्वालियर, दतिया, जबलपुर व नरसिहंपुर में बौछारें पड़ने के साथ छतरपुर, टीकमगढ़, सतना, रीवा कटनी व जबलपुर में ओले पड़ने का अनुमान है।

मध्य प्रदेश में हल्के बादल होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी भोपाल में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 29.9 डिग्री, इंदौर में 25 डिग्री, ग्वालियर में 25.7 डिग्री और जबलपुर में 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सोमवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री, इंदौर में 40.7 डिग्री, ग्वालियर में 44.8 डिग्री और जबलपुर में 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493