मध्य प्रदेश में बौछारों ने राहत दिलाई

भोपाल, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य इलाकों में बीते 24 घंटों के दौरान हुई बारिश ने सोमवार सुबह सुहावनी बना दी। उमस कम होने से राहत मिली है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।

राज्य में सोमवार सुबह धूप की तल्खी और उमस कुछ कम रही। रविवार शाम राजधानी भोपाल सहित अन्य जगहों पर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान होशंगाबाद, उज्जैन संभाग सहित भोपाल, सीहोर, इंदौर, खंडवा, श्योपुर, बालाघाट, सिवनी, मंडला और डिंडोरी में बौछारें पड़ने का अनुमान जताया है।

राजधानी भोपाल में सोमवार को न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री, इंदौर में 22.8 डिग्री, ग्वालियर में 26.1 डिग्री और जबलपुर में 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, एक दिन पहले यानी रविवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री, इंदौर में 33 डिग्री, ग्वालियर में 37.7 डिग्री और जबलपुर में 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493