Weather Update: देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है. हरियाणा के सिरसा कई जिलों में आज सुबह बारिश हुई है. तेज हवाओं और गरज के साथ कई इलाकों में बारिश हुई है. मौसम विभाग ने ओलावृष्टि का भी अलर्ट जारी किया है. वहीं, आज शाम से उत्तर पश्चिम भारत में तेज हवाओं के साथ बारिश, ओलावृष्टि की गतिविधि हो सकती है. 25-27 मार्च के दौरान मध्य और पूर्वी भारत में बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की है. वहीं, मध्य प्रदेश में भी गरज चमक के साथ आज बारिश हो सकती है. भोपाल और नर्मदापुरम संभाग में गरज चमक के साथ बारिश के आसार हैं. धार, बडवानी, सागर, शाजापुर, खरगौन, देवास, उमरिया, आगर और कटनी जिले में बारिश की संभावना है. किसानों की फसल पर फिर आसमानी आफत की मार पड़ सकती है.
dharmpath.com dharmpath