मध्य प्रदेश में मौसम साफ

भोपाल, 15 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर मंगलवार सुबह मौसम साफ रहा। धूप तेज रही। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान कई जगहों पर बारिश के साथ ओले पड़ने के आसार जताए हैं।

पिछले दिनों हुई बारिश के बाद राज्य के मौसम में बदलाव आया है। मंगलवार सुबह हवाओं में ठंडक महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में बारिश व ओले पड़ सकते हैं।

राजधानी भोपाल में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री, इंदौर में 16.6 डिग्री, ग्वालियर में 16.2 डिग्री और जबलपुर में 17.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं एक दिन पहले सोमवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री, इंदौर में 31.6 डिग्री, ग्वालियर में 32.4 डिग्री और जबलपुर में 31़1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493