भोपाल, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर रविवार सुबह मौसम साफ और धूप चटख रही। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य का मौसम शुष्क बने रहने की संभावना जताई है।
राज्य में रविवार सुबह उमस और धूप रही। अधिकतम तापमान अब भी 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में मौसम में कोई खास फेरबदल न होने की बात कही है।
मध्य प्रदेश के तापमान में बदलाव का क्रम बना हुआ है। राजधानी भोपाल में रविवार को न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री, इंदौर में 19.4 डिग्री, ग्वालियर में 21.2 डिग्री और जबलपुर में 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, एक दिन पहले यानी को शनिवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री, इंदौर में 35.4 डिग्री, ग्वालियर में 37.5 डिग्री और जबलपुर में 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath