मध्य प्रदेश में लू का कहर बढ़ने की आशंका

भोपाल, 24 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में रविवार सुबह आसमान साफ है। धूप में तल्खी महसूस की जा रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान लू का कहर और बढ़ने की आशंका जताई है।

राज्य में लोग लू के थपेड़ों से बेहाल हैं। धूप झुलसाने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 24 घंटों के दौरान कई क्षेत्रों में लू का असर और बढ़ सकता है। सागर, ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभागों में लू के थपेड़े झुलासा सकते हैं। रीवा, सीधी, होशंगाबाद,रायसेन, खंडवा आदि स्थानों पर लू का असर बना रहेगा।

मध्य प्रदेश में तेज के साथ लू का कहर भी बढ़ता जा रहा है। राजधानी भोपाल में रविवार को न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री, इंदौर में 25.4 डिग्री, ग्वालियर में 25.3 डिग्री और जबलपुर में 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, शनिवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री, इंदौर में 40.1 डिग्री, ग्वालियर में 44.9 डिग्री और जबलपुर में 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493