मध्य प्रदेश में लू चलने के आसार

भोपाल, 18 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में सोमवार सुबह आसमान साफ है। तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राजधानी में बदली छाने व कुछ जगहों पर लू चलने की संभावना जताई है।

राज्य के अधिकांश हिस्सों में सोमवार सुबह से ही हवा गर्म है। गर्मी बढ़ने की वजह राजस्थान की ओर से आ रही गर्म हवा बताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। उज्जैन संभाग के कई जिलों में लू का प्रभाव बढ़ सकता है। वहीं राजधानी भोपाल में बादल छाने के आसार हैं।

मध्य प्रदेश में धीरे-धीरे पारा बढ़ रहा है। राजधानी भोपाल में सोमवार को न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री, इंदौर में 25.3 डिग्री, ग्वालियर में 24.6 डिग्री और जबलपुर में 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, रविवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री, इंदौर में 42.8 डिग्री, ग्वालियर में 40.6 डिग्री और जबलपुर में 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493