मध्य प्रदेश में शीतलहर का असर

भोपाल, 15 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर मंगलवार सुबह शीतलहर का असर दिखा। तापमान में गिरावट आने से ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में कोहरा छाने के आसार जताए हैं।

राज्य में मंगलवार सुबह सर्द हवाओं का जोर दिखा। धूप खिली रही। बीते 24 घंटों के दौरान सर्द हवाओं का असर बने रहने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान शीतलहर का असर बने रहने के साथ चंबल और बुंदेलखंड में कोहरा छाने की आशंका जताई है।

मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी भोपाल में मंगलवार को न्यूनतम तापमान छह डिग्री, इंदौर में 7.2 डिग्री, ग्वालियर में 4.9 डिग्री और जबलपुर में 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, एक दिन पहले सोमवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री, इंदौर में 23.2 डिग्री, ग्वालियर में 22.5 डिग्री और जबलपुर में 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493