मध्य प्रदेश में सड़क दुर्घटना में 2 की मौत

सतना, 19 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के सतना जिले में ट्रक और बाइक के बीच हुई जबरदस्त टक्कर में दो की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।

सतना, 19 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के सतना जिले में ट्रक और बाइक के बीच हुई जबरदस्त टक्कर में दो की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।

ताला थाना के प्रभारी राम बदन सूर्यवंशी ने आईएएनएस को बताया कि मंगलवार की सुबह मुकुंदपुर के पास बाइक और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक पर सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

सूर्यवंशी के अनुसार, हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर ही छोड़ कर फरार हो गया। चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493