मध्य प्रदेश में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

भोपाल, 3 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर रविवार सुबह सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान शीतलहर का असर बने रहने की संभावना जताई है।

राज्य में रविवार सुबह हवाएं सर्द रहीं। आसमान साफ रहा, जिससे धूप खुलकर निकली। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के तापमान में गिरावट आने के साथ शीतलहर का प्रभाव बढ़ने से ठंड भी बढ़ी है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 24 घंटों के दौरान सर्द हवाओं का असर बने रहने से तापमान में गिरावट आ सकती है और ठिठुरन बढ़ सकती है।

मध्य प्रदेश के तापमान में बीते 24 घंटों में गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी भोपाल में रविवार को न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री, इंदौर में 11.8 डिग्री, ग्वालियर में 7.4 डिग्री और जबलपुर में 10 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, शनिवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री, इंदौर में 27.6 डिग्री, ग्वालियर में 26.8 डिग्री और जबलपुर में 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493