Sunday , 28 April 2024

Home » भारत » मध्य प्रदेश में सर्द हवाओं के बीच तेज धूप

मध्य प्रदेश में सर्द हवाओं के बीच तेज धूप

भोपाल, 3 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य जगहों पर बुधवार सुबह सर्द हवाओं के बीच धूप खिली। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में कोहरा छाने के आसार जताए हैं।

राज्य में बुधवार सुबह सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी। चटख धूप हालांकि राहत लेकर आई। बीते 24 घंटों के दौरान मौसम में आए बदलाव के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में कोहरा छा सकता है और शेष हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा।

राजधानी भोपाल में बुधवार को न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री, इंदौर में 11.6 डिग्री, ग्वालियर में 6.9 डिग्री और जबलपुर में 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, एक दिन पहले मंगलवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री, इंदौर में 27.6 डिग्री, ग्वालियर में 25 डिग्री और जबलपुर में 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मध्य प्रदेश में सर्द हवाओं के बीच तेज धूप Reviewed by on . भोपाल, 3 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य जगहों पर बुधवार सुबह सर्द हवाओं के बीच धूप खिली। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य क भोपाल, 3 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य जगहों पर बुधवार सुबह सर्द हवाओं के बीच धूप खिली। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य क Rating:
scroll to top