भोपाल, 12 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य जगहों पर मंगलवार सुबह हल्का कोहरा और ठिठुरन रही। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के कई इलाकों में शीतलहर चलने और कोहरा छाने की संभावना जताई है।
राज्य में मंगलवार सुबह कोहरा छाया रहा। हवाओं में घुली ठंडक ने ठिठुरन पैदा की। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में हल्का कोहरा छाने और शीतलहर चलने का अनुमान जताया है।
राजधानी भोपाल में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री, इंदौर में 12.4 डिग्री, ग्वालियर में 8.4 डिग्री और जबलपुर में नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सोमवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री, इंदौर में 29.6 डिग्री, ग्वालियर में 28.9 डिग्री और जबलपुर में 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath