मध्य प्रदेश में सुहावनी सुबह

भोपाल, 9 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर सोमवार सुबह सुहावनी रही। हवाओं में ठंडक घुली हुई है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में मौसम शुष्क रहने और कुछ स्थानों पर कोहरा छाने की संभावना जताई है।

राज्य के कई हिस्सों में हल्की बदली रही। मौसम में आ रहे बदलाव के चलते उमस और गर्मी का असर कम हो चला है। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों के दौरान मौसम में कोई खास बदलाव न आने की संभावना जताई है, लेकिन कुछ स्थानों पर कोहरा छाने के आसार हैं।

राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री, इंदौर में 18 डिग्री, ग्वालियर में 18.6 डिग्री और जबलपुर में 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, एक दिन पहले यानी रविवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री, इंदौर में 32.8 डिग्री, ग्वालियर में 32.3 डिग्री और जबलपुर में 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493