मध्य प्रदेश में हल्की बदली, उमस बढ़ी

भोपाल, 20 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य हिस्सों में गुरुवार सुबह हल्की बदली छाई रही, लेकिन लोग उमस से परेशान दिखे। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान तेज हवा के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।

राज्य के मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। धूप और बादलों की लुकाछिपी जारी है। गुरुवार सुबह भी आसमान में बदली दिखी और उमस बरकरार रही। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान भी बारिश पड़ने का अनुमान जताया है।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री, इंदौर में 21 डिग्री, ग्वालियर में 25.8 डिग्री और जबलपुर में 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बुधवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री, इंदौर में 30.4 डिग्री, ग्वालियर में 33.9 डिग्री और जबलपुर में 32.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493