मध्य प्रदेश में 18 अगस्त तक किसान करवा सकेंगे फसल बीमा

भोपाल-किसान अपनी फसलों का बीमा 18 अगस्त 2020 तक करा सकेंगे। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत किसान फसलों का बीमा करवाकर लाभ ले सकते हैं। किसान कल्याण व कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने बताया कि जो किसान 31 जुलाई तक फसल बीमा नहीं करवा पाए है ऐसे किसानों के लिए फसल बीमा की तारीख बढ़ाकर 18 अगस्त कर दी गई है। उन्होंने किसानों से आव्हान किया कि समय रहते फसल बीमा कराए। किसान लंबे समय से तारीख बढ़ाने जाने की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि कोरोना वायरस और लॉकडाउन के कारण वे योजना का फायदा नहीं उठा पा रहे हैं

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493