इंग्लैंड का भारत का दौरा 2021 तक के लिए स्थगित

लंदन, 7 अगस्त – इंग्लैंड क्रिकेट टीम का भारत दौरा 2021 तक की शुरुआत तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। इंग्लैंड को भारत में सितंबर और अक्टूबर में सीमित ओवरों की सीरीज के लिए आना था। बीसीसीआई और इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने शुक्रवार को इस दौरे के स्थगित करने की पुष्टि की। एफटीपी के मुताबिक, इंग्लैंड को भारत में तीन टी-20 और इतने ही मैचों की वनडे सीरीज खेलनी थी। इसके अलावा उसे जनवरी 2021 में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए आना है।

एक बयान में दोनों बोर्डो ने कहा है कि वह 2021 में इंग्लैंड के सभी प्रारूपों के टूर के बारे में विचार कर रहे हैं जो जनवरी से मार्च तक चलेगा, साथ ही भारत के इंग्लैंड दौरे पर भी चर्चा कर रहे हैं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493