उज्जैन – देशभर में प्रसिद्ध कालभैरव मंदिर में इन दिनों विचित्र स्थिति बनी हुई है। भगवान कालभैरव को मदिरा का भोग लगाया जाता है। आम दिनों में श्रद्धालु मदिरा खरीद भगवान को अर्पित करते हैं। मगर कोरोना संक्रमण को देखते हुए फिलहाल प्रशासन ने इस पर रोक लगा रखी है। दूसरी ओर मंदिर के बाहर आबकारी विभाग के काउंटर पर मदिरा बेचने की छूट जारी है।
बाहर से आने वाले दर्शनार्थी मदिरा खरीदकर मंदिर में प्रवेश करते हैं। बाद में पता चलता है मदिरा का भोग लगाने पर प्रतिबंध है। इससे दर्शनार्थी ठगा रहे हैं। दुकान पर मदिरा वापस भी नहीं हो रही, इससे विवाद भी हो रहे हैं। कोरोना संक्रमण को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने भगवान कालभैरव को मदिरा प्रसाद चढ़ाने पर प्रतिबंध लगा रखा है।
dharmpath.com dharmpath