Sunday , 19 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » राज्य का पन्ना » मध्‍यप्रदेश:विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह गुरुवार दोपहर 12 बजे गोकशी के आरोप में हुयी ह्त्या के पीड़ितों से मिलने सिवनी पहुंचेंगे

मध्‍यप्रदेश:विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह गुरुवार दोपहर 12 बजे गोकशी के आरोप में हुयी ह्त्या के पीड़ितों से मिलने सिवनी पहुंचेंगे

May 5, 2022 9:48 am by: Category: राज्य का पन्ना Comments Off on मध्‍यप्रदेश:विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह गुरुवार दोपहर 12 बजे गोकशी के आरोप में हुयी ह्त्या के पीड़ितों से मिलने सिवनी पहुंचेंगे A+ / A-

भोपाल– मध्‍यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह गुरुवार दोपहर 12 बजे को सिवनी जिले के कुरई थाना अंतर्गत सिमरिया गांव पहुंच रहे हैं। गोविंद सिंह सुबह 9.30 बजे सिवनी पहुंचेंगे और यहां से सड़क मार्ग से सिमरिया के लिए रवाना होंगे। यहां वे गोकशी के आरोप में दो ग्रामीणों की हत्या होने से पीडि़त परिवार से मिलेंगे। वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर राजनीति शुुरू गई है। प्रियंंका गांधी, कमल नाथ सहित कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेताओं ने इस मामले में बीजेपी के कार्यकर्ताओं के शामिल होने का आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग की है। उल्‍लेखनीय है कि एक दिन पूर्व ही इस मामले में केंद्रीय मंत्री, मंडला-सिवनी सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने प्रेसवार्ता की थी और कहा था कि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हत्या में बजरंग दल के लोग शामिल है। उन्होंने बरघाट के कांग्रेस विधायक अर्जुन सिंह काकोडिया द्वारा 6 घंटे तक हाइवे जाम करने के मामले में कहा कि ऐसे मामले में राजनीति नहीं करनी चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मामले की सक्षम अधिकारी से जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी होगा वह बच नहीं पाएगा। किसी भी संगठन या दल से जुड़े होने पर दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा।

मध्‍यप्रदेश:विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह गुरुवार दोपहर 12 बजे गोकशी के आरोप में हुयी ह्त्या के पीड़ितों से मिलने सिवनी पहुंचेंगे Reviewed by on . भोपाल- मध्‍यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह गुरुवार दोपहर 12 बजे को सिवनी जिले के कुरई थाना अंतर्गत सिमरिया गांव पहुंच रहे हैं। गोविंद सिंह भोपाल- मध्‍यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह गुरुवार दोपहर 12 बजे को सिवनी जिले के कुरई थाना अंतर्गत सिमरिया गांव पहुंच रहे हैं। गोविंद सिंह Rating: 0
scroll to top