मुंबई की 26 मस्जिदों में अब बिना लाउडस्पीकर होगी सुबह की अजान

मुम्बई-लाउडस्पीकर विवाद चरम पर है, सियासी पारा हाई तो बयानबाजी भी खूब हो रही है. इस बीच मुंबई से एक बड़ी खबर आ रही है. मुस्लिम धर्मगुरुओं ने बड़ा फैसला लेते हुए कहा है कि अब सुबह की अजान बिना लाउडस्पीकर के होगी. बुधवार देर रात साउथ मुंबई में करी 26 मस्जिदों के धर्मगुरुओं ने बैठक कर यह फैसला लिया. इस बैठक में निर्णय लिया गया कि अब से सुबह की अजान बिना लाउडस्पीकर के ही की जाएगी. दरअसल, बुधवार रात दक्षिण मुम्बई की करीब 26 मस्जिदों के के इमामों ने बैठक में यह फैसला लिया गया. इस बैठक के बाद सभी इमामों ने सर्वसम्मति से कहा कि अब सुबह की अजान बिना लाउडस्पीकर के दी जाएगी. इन मस्जिदों ने अपने इमामों के इस फैसले पर अमल भी शुरू कर दिया है. लिहाजा, मुंबई की मशहूर मिनारा मस्जिद में गुरुवार की सुबह की अजान बिना लाउडस्पीकर के दी गई.
# Loudspeaker controversy

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493