मनपसंद बेवरेज का शुद्ध लाभ 82 फीसदी बढ़ा

नई दिल्ली, 11 अगस्त (आईएएनएस)। भारत की अग्रणी फ्रुट पेय प्लेयर, मनपसंद बेवरेज लिमिटेड का शुद्ध लाभ 30 जून 2016 को समाप्त पहली तिमाही में 82 फीसदी बढ़कर 28.64 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 15.69 करोड़ रुपये था।

वित्त वर्ष 16-17 के लिए कंपनी की कुल आय 236.91 करोड़ रहा जो कि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही के कुल आय 150.11 करोड़ रुपये से 58 फीसदी अधिक है।

मनपसंद बेवरेज के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि हमारी कंपनी का उद्देश्य भारत में आक्रामक तरीके से आगे बढ़ने के साथ ही सस्ती कीमतों पर अभिनव व उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों के साथ ग्राहकों को खुश करना है।

उन्होंने कहा, “फ्रुट्स अप की शुरुआत के साथ, हमने न केवल अपने उत्पाद पोर्टफोलियो को विविध बनाया बल्कि अपने फ्लैगशिप ब्रांड मैंगो सिप के जरिए अर्ध ग्रामीण बाजारों में मजबूत उपस्थिति स्थापित करने के बाद शहरी बाजारों का दोहन करने के लिए नई रणनीति अपनाई। इस वर्ष के दौरान, हमने एक और हेल्दी उत्पाद कोको सिप विकसित की जो सौ फीसदी प्राकृतिक डिब्बाबंद नारियल पानी है।”

भारत में पेय उद्योग जिसमें जूस, कार्बोनेटेड पेय और बोतलबंद पानी का बाजार आकार 65000 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। इस बाजार का 20 फीसदी सीएजीआर से बढ़ने का अनुमान है।

भारतीय पैकेज्ड जूस उद्योग का आकार 8000 करोड़ रुपये है और यह पिछले कुछ वर्षो में प्रति वर्ष 30 फीसदी की दर से बढ़ रहा है और भविष्य में भी यह इस गति को बनाए रखेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493