‘मनमर्जिया’ं की मोनिका को हुआ प्रसिद्धि का अंदाजा

मुंबई, 27 मई (आईएएनएस)। धारावाहिक ‘मनमार्जियां’ से प्रसिद्धि पा रहीं अभिनेत्री मोनिका सहगल को अपनी प्रसिद्धि का अंदाजा मुंबई के भायंदर शहर में स्थित एक मॉल में शूटिंग के दौरान हुआ।

मॉल में प्रशंसकों ने मोनिका एवं उनकी सह-अभिनेत्री कश्मीरा ईरानी को घेर लिया। उन्होंने उनसे ऑटोग्राफ देने और साथ में सेल्फी खिंचवाने का आग्रह किया।

मोनिका के लिए यह एकदम नया तजुर्बा था। उन्होंने कहा, “मेरे प्रशंसक हैं, जो अक्सर मुझे पहचान लेते हैं, लेकिन यह वाकया तो हटकर था। प्रशंसकों की भीड़ हमारा नाम पुकार रही थी और हर कोई मेरा ऑटोग्राफ या मेरे साथ एक सेल्फी खींचना चाहता था।”

उन्होंने कहा, “यहां तक कि जब मैं और कश्मीरा हमारी लाइनों का अभ्यास कर रहे थे, तब भी हमारा काम प्रशंसकों के बार-बार आने से प्रभावित हुआ। वे फोटो खिंचवाने के लिए आते रहे।”

‘मनमर्जियां’ स्टार प्लस पर प्रसारित होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493