मनाली, आसपास की पहाड़ियां बर्फ से ढकीं

शिमला, 28 दिसम्बर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में मनाली और आसपास की पहाड़ियों पर शुक्रवार को काफी बर्फबारी हुई और ये सभी बर्फ से ढक गईं।

शिमला, 28 दिसम्बर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में मनाली और आसपास की पहाड़ियों पर शुक्रवार को काफी बर्फबारी हुई और ये सभी बर्फ से ढक गईं।

राजधानी में बर्फीली हवाओं के साथ कंपा देने वाली ठंड है। यहां का न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मनाली का तापमान शून्य से 5.4 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

मनाली के पास सोलांग स्की रिजॉर्ट और सुरम्य कोठी पर्यटकों और स्की करने वालों को आकर्षित कर रहा है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “पिछले 24 घंटों में कुल्लू और किन्नौर जिलों में बर्फबारी हुई। शिमला, कुल्लू, किन्नौर, कांगड़ा और चंबा जिलों में शीतलहर जारी है।”

शिमला से लगभग 250 किलोमीटर दूर कल्पा में गुरुवार को न्यूनतम तापमान शून्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

लाहौल और स्पीति जिले के केलांग का तापमान शून्य से 11.4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

धर्मशाला का तापमान 3.2 डिग्री और डलहौजी का शून्य से 1.1 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

मैदानी इलाकों में बर्फबारी की खबर फैलते ही पर्यटकों का मनाली और अन्य पहाड़ी स्थानों पर आना शुरू हो गया है।

आतिथ्य उद्योग के लोग बर्फबारी से खुश हैं क्योंकि वे इस सप्ताह के अंत में बर्फबारी के कारण रिकॉर्ड संख्या में पर्यटकों के आने की उम्मीद कर रहे हैं।

अधिकारी ने बताया कि 30 दिसंबर तक राज्य में अलग-अलग स्थानों पर अधिक बारिश या बर्फबारी की संभावना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493