मनाली में बर्फबारी से पारा गिरा

शिमला, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल मनाली में शुक्रवार को हुई बर्फबारी के बाद शनिवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यहां आईएएनएस को बताया कि राज्य के कई इलाकों में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। उन्होंने आगामी दिनों में मौसम के शुष्क रहने का अनुमान जताया।

लाहौल-स्पीति जिले के मुख्यालय केलांग में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। यहां 10 सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई।

किन्नौर जिले के कल्पा में 11 सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई। यहां न्यूनतम तापमान शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि धर्मशाला में यह 6.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

राज्य की राजधानी शिमला में 35.4 मिलीमीटर की बारिश हुई और न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मनाली में 39 मिलीमीटर बारिश के साथ छह सेंटीमीटर तक की बर्फबारी हुई।

शिमला के पास के क्षेत्रों कुफरी और नरकंडा में शुक्रवार को बर्फबारी देखी गई, लेकिन यह कुछ घंटों बाद गायब हो गई।

यहां बर्फबारी के बारे में जानकर मैदानी इलाकों से बड़ी संख्या में लोग पहाड़ी क्षेत्र का रुख कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493