मुंबई, 9 फरवरी (आईएएनएस)। मशहूर अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने मंगलवार को अपने चाचा व नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री सुशील कोइराला के निधन पर शोक जताया और उन्हें अपने ‘पसंदीदा लोगों’ में से एक बताया।
मनीषा ने अपने फेसबुक पेज पर अपनी व चाचा की मौजूदगी वाली एक तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने इसके साथ लिखा, “मेरे सारे पसंदीदा लोग एक-एक करके मुझे छोड़कर जा रहे हैं। मैं उन्हें बेबस होकर जाते देखा। आत्मा को शांति मिले।”
सुशील कोइराला (80) का सोमवार देर रात निधन हो गया। वह पूर्व में जीभ व फेंफड़ों के कैंसर का डटकर सामना कर चुके थे।
मनीषा पूर्व में स्वयं भी कैंसर का सामना कर चुकी हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “मैंने उन्हें बहुत चाहा। आत्मा को शांति मिले।”
मनीषा नेपाल के प्रथम निर्वाचित प्रधानमंत्री बी.पी. कोइराला की पोती हैं।
dharmpath.com dharmpath