मनीषा कोइराला ने रखी महिला बॉडीगार्ड

download (12)मुंबई, 15 नवंबर (आईएएनएस)। नेपाली मूल की बॉलीवुड अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने महिला सशक्तीकरण का एक नया तरीका खोज निकाला है। उन्होंने अपने लिए एक महिला बॉडीगार्ड रखी है। मनीषा का कहना है कि सिर्फ महिलाएं ही एक-दूसरे की हिफाजत कर सकती हैं।

मनीषा ने महिला बॉडीगार्ड रखने की बात ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा, “महिला अंगरक्षक! सिर्फ महिलाएं ही एक-दूसरे की रक्षा कर सकती हैं। समाज सेवा घर से शुरू होती है और उसके बाद समाज तक पहुंचती है।”

मनीषा जल्द ही मलयालम फिल्म ‘इटवापाती’ में नजर आएंगी। वह हिंदी फिल्म ‘चेहरे’ के लिए भी कमर कस रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493