सागर में प्रेमी-युगल ने फांसी लगाकर जान दी

सागर, 15 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक प्रेमी-युगल ने रविवार को पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

सागर, 15 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक प्रेमी-युगल ने रविवार को पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

बहेरिया थाने के प्रभारी एम. के. वर्मा ने आईएएनएस को बताया कि तिन्सुआ गांव के लखन पटेल (21) का पड़ोस में रहने वाली एक नाबालिग से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने रविवार को गांव के खेत में पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। वे एक ही समाज के थे और शादी करना चाहते थे।

वर्मा ने बताया कि सुसाइड नोट मिला है। इसमें प्रेमी युगल ने लिखा है, ‘वे एक दूसरे को बहुत चाहते हैं, और एक -दूसरे के बिना नहीं रह सकते। समाज के लोग उन्हें मिलने नहीं देंगे।’

पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493