मनीष पॉल ने अगली फिल्म में अपना सरदार लुक साझा किया

मुंबई, 5 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता मनीष पॉल अपनी अगली फिल्म में सरदार की भूमिका में नजर आएंगे। उन्होंने फिल्म का अपना पहला लुक साझा किया है।

ट्विटर पर गुरुवार को इसे साझा करते हुए मनीष ने लिखा, “यह मेरी अगली फिल्म का लुक है। इसकी अधिक जानकारी जल्दी ही साझा करूंगा। उम्मीद है कि यह आपको भी पसंद आएगा।”

ट्विटर पर साझा तस्वीर में मनीष कुर्ता पायजामे के साथ पीले रंग की पगड़ी में नजर आ रहे हैं। इससे पता चलता है कि फिल्म में मनीष ग्रामीण परिवेश के सिख का किरदार निभा रहे हैं।

मनीष आखिरी बार विश्वास पांड्या की फिल्म ‘बा बा ब्लैक शीप’ में नजर आए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493