लॉरा बुश से मिलकर बहुत अच्छा लगा था : मल्लिका

मुंबई, 5 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री मल्लिका शेरावत ने अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला लॉरा बुश के साथ अपनी एक मुलाकात की पुरानी तस्वीर साझा करते हुए कहा कि उन्हें उनसे मिलकर बहुत अच्छा लगा था।

मल्लिका ने गुरुवार को लॉरा के साथ अपनी 2016 की एक तस्वीर साझा की। यह तस्वीर उस समय की है, जब उन्होंने महिला सशक्तीकरण पर चर्चा करने के लिए लॉरा से मुलाकात की थी।

मल्लिका ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, “अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला लॉरा बुश से मिलकर बहुत अच्छा लगा था। हमने ज्यादातर महिला सशक्तीकरण मुद्दे पर चर्चा की। पुरानी यादें।”

मल्लिका को एक अमेरिकी कानूनी और राजनीतिक पृष्ठभूमि पर आधारित टीवी श्रृंखला ‘द गुड वाइफ’ को भारतीय दर्शकों के लिए बनाने के अधिकार मिल गए हैं।

इस पर बात करते हुए मल्लिका ने आईएएनएस से पिछले माह कहा था, “यह महिला सशक्तीकरण मुद्दे पर आधारित एक शो होगा। इस साल के अंत तक हम इसकी शूटिंग शुरू कर देंगे। मैं इसमें मुख्य किरदार निभाऊंगी। यह भारत में हिंदी में शूट होगा। मैं इसे भारतीय दर्शकों के साथ साझा करने को लेकर बहुत उत्साहित हूं। मुझे लगता है कि इसके लिए यह सही समय है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493